HomeBreaking Newsबाजार खुलते ही सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! आज कितना सस्ता...

बाजार खुलते ही सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! आज कितना सस्ता हुआ Gold-Silver, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

सोने और चांदी(gold and silver prices) के बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार, 5 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत में जहां चांदी के भाव में तेजी नजर आई थी, वहीं सोने की कीमत में कमजोरी रही। हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ चांदी भी अपनी शुरुआती बढ़त कायम नहीं रख सकी और उसके दाम नीचे आ गए। ऐसे में मंगलवार 6 अक्टूबर को भी निवेशकों की नजर सोने और चांदी के नए भाव पर बनी हुई है।

वैश्विक बाजार की बात करें तो Comex पर मंगलवार को सोने और चांदी दोनों में कमजोरी दिखाई दी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत करीब 0.07 फीसदी नीचे थी और यह 4,153.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। Comex पर चांदी करीब 0.43 फीसदी फिसलकर 61.035 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करती नजर आई।

घरेलू बाजार में भी नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर घरेलू बुलियन मार्केट में भी दिखाई दिया। मंगलवार को बाजार खुलने के बाद सोने की कीमत करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई। दूसरी ओर, चांदी का भाव भी कमजोर होकर लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

MCX पर सोना और चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज हुई। खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 176 रुपये की कमजोरी के साथ 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, चांदी के भाव में करीब 500 रुपये की गिरावट आई और यह 2,25,700 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखाई दी। कुल मिलाकर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : आज से तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, AIIMS बिलासपुर में 91 डॉक्टरों को देंगी डिग्री…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments