HomeBreaking NewsHarmanpreet Kaur का कप्तानी से अचानक इस्तीफा! अब कौन संभालेगा Team India...

Harmanpreet Kaur का कप्तानी से अचानक इस्तीफा! अब कौन संभालेगा Team India की कमान?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हरमनप्रीत कौर(Harmanpreet Kaur) ने टीम इंडिया की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम के लिए खेलती रहेंगी। हाल ही में उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था।

कप्तानी छोड़ने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

2016 में संभाली थी टी20 की कमान

हरमनप्रीत कौर ने 2016 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद 2022 में मिताली राज के संन्यास लेने के बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी भी मिली। करीब एक दशक तक टीम की अगुवाई करने के बाद अब उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से खुद को अलग कर लिया है।

भावुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान

कप्तानी छोड़ने की जानकारी हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। कप्तानी के दौरान उन्हें कई यादगार उपलब्धियां मिलीं, लेकिन इसके साथ मुश्किल दौर और व्यक्तिगत त्याग भी जुड़े रहे।

उन्होंने कहा कि टीम को हमेशा प्राथमिकता दी और कई मौकों पर व्यक्तिगत प्रदर्शन या अपनी महत्वाकांक्षाओं से समझौता करना पड़ा। कप्तान के रूप में उन्हें कई कठिन फैसले लेने पड़े, जिनकी हमेशा सराहना नहीं हुई, लेकिन उनका उद्देश्य टीम को बेहतर बनाना और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना था।

बतौर खिलाड़ी रहेंगी टीम के साथ

हरमनप्रीत ने कहा कि अब वह भावुक जरूर हैं लेकिन उन्हें अपने फैसले को लेकर पूरी शांति महसूस हो रही है। उनका मानना है कि भारतीय महिला टीम में प्रतिभा और आत्मविश्वास की कमी नहीं है और उसका भविष्य मजबूत है।

उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, बीसीसीआई, परिवार और प्रशंसकों का आभार जताया। हरमनप्रीत ने साफ किया कि कप्तानी भले ही खत्म हो गई हो लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए उनका प्यार और सफर आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : कनॉट प्लेस से संसद मार्ग तक Delhi में आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments