HomeBreaking NewsBJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरा, 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा...

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरा, 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(BJP President Nitin Nabin) एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे। इस दौरान वह जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बीजेपी का यह अभियान दलित समुदाय के लोगों से जुड़ने और उनके बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

यह यात्रा सात राज्यों से होकर गुजरेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी (काशी) में समाप्त होगी। इसके जरिए पार्टी सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी।

डेरा सचखंड बल्लां में करेंगे दर्शन और पूजा

अपने पंजाब दौरे के दौरान नितिन नवीन डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में पहुंचेंगे। यहां वह पूजा-अर्चना करेंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह जालंधर-पठानकोट जीटी रोड के पास स्थित रायपुर गांव जाएंगे। यहीं से समरसता संकल्प यात्रा की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा वह संत समाज के साथ आयोजित सहभोज में शामिल होंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। इस मुलाकात को सामाजिक एकता और समुदायों के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सात राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

बीजेपी का यह अभियान दलित समाज के बीच अपनी राजनीतिक और सामाजिक मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस यात्रा की शुरुआत 29 जुलाई को काशी से हुई थी जिसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्रा पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। इसका समापन 3 दिसंबर को काशी में होगा।

अकाली दल के साथ गठबंधन पर भी चर्चा

नितिन नवीन के पंजाब दौरे के बीच शिरोमणि अकाली दल के साथ बीजेपी के संभावित गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को गठबंधन की स्थिति स्पष्ट होने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बीजेपी की ओर से फिलहाल इस कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और यात्रा के आयोजन तक ही सीमित बताया जा रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में पंजाब की राजनीति में गठबंधन को लेकर क्या तस्वीर सामने आती है इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

यह भी पढ़ें : कुलगाम में CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी लतीफ भट ढेर, वीडियो कॉल पर सरेंडर करने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments