HomeBreaking Newsदिल्ली के शाहदरा में भरभराकर गिरा मकान, करीब 2 लोगों के मौत...

दिल्ली के शाहदरा में भरभराकर गिरा मकान, करीब 2 लोगों के मौत की खबर

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान अचानक ढह गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक मलबे से छह लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से दो लोगों की मौत होने की खबर है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सुबह 10:13 बजे मिली मकान गिरने की सूचना

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10:13 बजे पुलिस और दमकल विभाग को ज्वाला नगर में मकान गिरने की सूचना मिली। इसके बाद बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी भी पुलिस और बचावकर्मियों के साथ राहत कार्य में जुटे रहे।

अस्पताल में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से अब तक छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मकान गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

Read More

IPL 2027: आज होगा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों का फैसला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments