HomeBreaking Newsग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की मौत, बाथरूम में मिला शव

ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की मौत, बाथरूम में मिला शव

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव कमरे के बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पिता के फोन नहीं उठाने पर हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उन्हें कई बार फोन किया। लगातार कॉल करने के बावजूद जब रश्मि ने फोन नहीं उठाया तो उनके पिता को चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने रश्मि के साथ रहने वाली दूसरी महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क किया और बेटी से बात कराने को कहा। बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

बाथरूम में मिला शव

कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पहुंचने पर रश्मि गौतम बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2023 बैच की अधिकारी थीं रश्मि गौतम

रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। वह वर्ष 2024 से ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात थीं। मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली रश्मि के पिता भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला दरोगा की मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

Read More

दिवाली की खुशियों पर मातम ने किया पहरा, गई 12 साल की बच्ची की आंख! पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments