HomeBreaking Newsसोनाक्षी सिन्हा की अश्लील तस्वीरें-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, ऐसे कोर्ट जमानत से...

सोनाक्षी सिन्हा की अश्लील तस्वीरें-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, ऐसे कोर्ट जमानत से बच निकला आरोपी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) की कथित अश्लील मॉर्फ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट से राहत मिल गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से आर्यन दीपक जैन को गिरफ्तार किया था लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी को कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं मानते हुए रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पुलिस की गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने उनकी एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस शिकायत के आधार पर 13 नवंबर 2026 को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के शाहदरा स्थित जगतपुरी इलाके से आर्यन दीपक जैन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 14 नवंबर को सुबह करीब 10:11 बजे हुई थी। बाद में उसे मुंबई की बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने मांगी थी तीन दिन की हिरासत

सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने आरोपी की तीन दिन की कस्टडी मांगी। पुलिस का कहना था कि जांच के लिए उस मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पता लगाना जरूरी है, जिसके जरिए कथित आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार की गई थीं। इसके अलावा पुलिस मामले से जुड़े अन्य डिजिटल सबूत भी जुटाना चाहती थी।

दिल्ली की अदालत में पेश न करना पड़ा भारी

आरोपी के वकीलों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि उसे जरूरी कानूनी नोटिस नहीं दिया गया और गिरफ्तारी के कारण भी ठीक से नहीं बताए गए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को वहां की नजदीकी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया गया।

कोर्ट ने इस दलील पर गौर करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को दिल्ली की स्थानीय अदालत में पेश किए बिना सीधे मुंबई लाने की प्रक्रिया अपनाई। इस संबंध में रिकॉर्ड पर कोई संतोषजनक कारण भी नहीं दिया गया।

BNSS के नियमों का पालन नहीं करने पर उठे सवाल

मजिस्ट्रेट ने कहा कि सात साल तक की सजा वाले अपराधों में गिरफ्तारी करते समय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35 के तहत जरूरी शर्तों का पालन करना होता है। पुलिस को यह भी दर्ज करना चाहिए कि गिरफ्तारी क्यों आवश्यक है।

कोर्ट के मुताबिक, केवल आगे की जांच का हवाला देकर गिरफ्तारी और हिरासत को सही नहीं ठहराया जा सकता। इसी आधार पर आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया गया। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में कारोबार का बड़ा मौका! नई बल्क मार्केट को मिली हरी झंडी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments