HomeBreaking Newsचोरों ने रातोंरात उड़ाए स्कॉर्पियो के चारों पहिए, सुबह ईंटों के सहारे...

चोरों ने रातोंरात उड़ाए स्कॉर्पियो के चारों पहिए, सुबह ईंटों के सहारे खड़ी मिली गाड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत!

ग्रेटर नोएडा(Greater Noida) में वाहन चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक Scorpio-N को निशाना बनाते हुए उसके चारों पहिए चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि चोर गाड़ी को ईंट और पत्थरों के सहारे खड़ा छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। यह मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिग्मा-3 सेक्टर का है।

यहां विकास राय अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने रोज की तरह शाम को अपनी Scorpio-N घर के बाहर खड़ी की थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि रात में उनकी गाड़ी चोरों के निशाने पर आ जाएगी।अगली सुबह जब विकास राय घर से बाहर निकले तो गाड़ी की हालत देखकर हैरान रह गए। SUV के चारों टायर गायब थे और गाड़ी नीचे गिरने से बचाने के लिए उसके नीचे ईंट-पत्थर लगाए गए थे।

रात 2:30 बजे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद विकास राय ने घर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। फुटेज में रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग गाड़ी के पास आते दिखाई दिए। इसके बाद वे एक-एक करके उसके चारों पहिए खोलते हैं और उन्हें लेकर मौके से निकल जाते हैं।

चोरों ने गाड़ी को ईंटों और पत्थरों के सहारे छोड़ दिया, ताकि पहिए निकालने के बाद वह जमीन पर न गिरे। कैमरे में कैद हुई इस पूरी घटना से साफ है कि आरोपियों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाया।

पुलिस ने बनाई टीम, CCTV फुटेज से तलाश जारी

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर में लगे CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर में CCTV कैमरे और सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद इस तरह की घटना होना चिंता की बात है। लोगों ने रिहायशी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। CCTV फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हरिद्वार में जल्द दौड़ेगी बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी! 21 KM का ट्रैक, 21 स्टेशन से बदलेगा…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments