HomeBreaking Newsदिल्ली की गीता कॉलोनी में भीषण आग से मचा हड़कंप, धुएं के...

दिल्ली की गीता कॉलोनी में भीषण आग से मचा हड़कंप, धुएं के गुबार से दहला इलाका…

दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी(Geeta Colony) में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर के नीचे जमा कचरे के बड़े ढेर में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इसी इलाके में मंगलवार को भी आग लगने की घटना हुई थी।

बार-बार आग लगने से बढ़ी चिंता

अधिकारी के मुताबिक, इलाके में लोग लगातार कचरा फेंकते रहते हैं। कचरे का ढेर जमा होने के कारण आग लगने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

फिलहाल शुरुआती जानकारी में कचरे के ढेर को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : रोहतक में 4 युवकों की हत्या से सनसनी, हिमांशु भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी लेकर दी…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments