HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की...

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी इस खबर की पुष्टि की। परिवार की ओर से जानकारी सामने आने के बाद गांव में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पंचूर गांव में हुआ निधन

पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के मुताबिक, सावित्री देवी का निधन पंचूर गांव में ही हुआ। उनकी तबीयत को देखते हुए डॉक्टर को भी बुलाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। सावित्री देवी लंबे समय से अपने पैतृक गांव में रह रही थीं। उनके निधन की खबर के बाद गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों और परिचितों के अलावा स्थानीय लोगों के भी पंचूर पहुंचने की जानकारी है।

सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं CM योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से जुड़ा है। उनके परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं। योगी आदित्यनाथ चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच समय-समय पर गांव जाकर मां से मुलाकात करते रहे थे। वे फरवरी 2026 और मई 2022 में भी पंचूर पहुंचे थे और सावित्री देवी का हालचाल जाना था।

मां से मिलने गांव जाते रहे थे मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पहुंचने और मां से मुलाकात की तस्वीरें पहले भी चर्चा में रही हैं। परिवार के विशेष निमंत्रण पर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री की अपनी मां के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। सावित्री देवी के निधन की पुष्टि परिवार की ओर से भी की गई है। उनके जाने से परिवार में शोक है। फिलहाल मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने और अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Read More

दिल्ली में मूसेवाला हत्याकांड जैसी वारदात की साजिश नाकाम, 5 पिस्तौल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments