HomeBreaking Newsहाथ जोड़कर बोले- अब गलती नहीं करेंगे... संभल में पुलिस मुठभेड़ के...

हाथ जोड़कर बोले- अब गलती नहीं करेंगे… संभल में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल में महिला से सरेराह पर्स लूटने वाले दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान ओवैस और खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से महिला का लूटा हुआ पर्स, एक बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते और दोबारा अपराध नहीं करने की बात कहते नजर आए।

CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने शुरू की तलाश

दरअसल, शुक्रवार शाम संभल सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया था। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी और सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़िता से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करने के लिए सीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों और सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई।

बाइपास रोड पर घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बाइक सवार छैमनाथ मंदिर की तरफ बाइपास रोड पर मौजूद हैं। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ कुलदीप कुमार भी वहां पहुंच गए और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी और सीओ कुलदीप कुमार ने अस्पताल में आरोपियों से पूछताछ भी की।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए बदमाश

मुठभेड़ में घायल एक आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा कि अब आगे से कोई गलत काम नहीं करेगा। गिरफ्तार दोनों आरोपी हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Read More

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य पवन उर्फ मक्खी गिरफ्तार, स्पेशल स्टाफ ने दबोचा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments