HomeBreaking NewsWhatsApp APK से 22 हजार मोबाइल में सेंध, दिल्ली पुलिस ने 4...

WhatsApp APK से 22 हजार मोबाइल में सेंध, दिल्ली पुलिस ने 4 राज्यों में छापेमारी कर 22 साइबर ठग पकड़े

WhatsApp पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन में सेंध लगाने वाले साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के चार राज्यों में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह की भेजी गई APK फाइलें करीब 22 हजार मोबाइल फोन में इंस्टॉल हुई थीं। वहीं, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 2,080 शिकायतों का भी इस नेटवर्क से संबंध मिला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गिरोह का मुख्य केंद्र झारखंड का जामताड़ा बताया गया है। इसके अलावा देवघर, गिरिडीह, बिहार के नवादा और जमुई तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहित कई इलाकों में भी नेटवर्क के सदस्य सक्रिय थे।

62 पुलिसकर्मियों की टीम ने चार राज्यों में की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के वेस्ट जिले की साइबर टीम को लगातार ऑनलाइन ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती जांच में पता चला कि एक हजार से ज्यादा शिकायतों में ठगी का तरीका लगभग एक जैसा था। लोगों को WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजी जाती थी और उसे इंस्टॉल कराने के बाद उनके मोबाइल तक पहुंच बनाई जाती थी। शिकायतों का आपस में मिलान करने के बाद पुलिस ने नेटवर्क के सदस्यों और उनके ठिकानों की पहचान की। इसके बाद 62 पुलिसकर्मियों की टीम झारखंड पहुंची और चार राज्यों में 17 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 22 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों ने खेतों में छिपकर भागने की कोशिश की, जबकि एक स्थान पर पुलिस टीम का विरोध भी किया गया।

APK फाइल इंस्टॉल कर फोन की जानकारी तक बनाते थे पहुंच

APK एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल होने वाली फाइल होती है। पुलिस की जांच के अनुसार, गिरोह के सदस्य WhatsApp पर लोगों को ऐसी ही फाइल भेजते थे। जब कोई व्यक्ति इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करता, तो ऐप गैलरी, कॉल और मैसेज जैसी सुविधाओं का एक्सेस मांगता था।

2,080 साइबर शिकायतें नेटवर्क से जुड़ीं

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब 22 हजार मोबाइल फोन में इस गिरोह की APK फाइल इंस्टॉल होने की जानकारी मिली है। NCRP पर दर्ज 2,080 शिकायतों का इस नेटवर्क से सीधा संबंध पाया गया है। छापेमारी के दौरान बरामद 68 मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब 20 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज कराई है। अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा और ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई। साथ ही पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है।

Read More

दिल्ली में गेस्ट हाउस पर MCD का बड़ा एक्शन! चौथी मंजिल पर संचालन बंद करने का आदेश…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments