HomeBreaking Newsरोहिणी पुलिस का बड़ा एक्शन, 2.69 लाख नकली सिगरेट की खेप के...

रोहिणी पुलिस का बड़ा एक्शन, 2.69 लाख नकली सिगरेट की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली सिगरेट के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रोहिणी जिला पुलिस(Rohini Police) की नारकोटिक्स टीम ने हरियाणा के सोनीपत निवासी 20 वर्षीय कुणाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2,69,600 नकली सिगरेट बरामद की हैं। इनकी ढुलाई के लिए इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनीपत के कुंडली स्थित नाथूपुर गांव में चल रही एक कथित अवैध सिगरेट फैक्ट्री का भी पता लगाया।

पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को नारकोटिक्स सेल को जानकारी मिली थी कि दक्षिण रोहिणी इलाके में नकली सिगरेट की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इसके बाद एसआई अशोक तोमर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नजमु और सुमित की टीम ने रोहिणी सेक्टर-3 में निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने महिंद्रा पिकअप में सवार कुणाल को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 2.69 लाख से अधिक नकली सिगरेट मिलीं। इसके बाद दक्षिण रोहिणी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोनीपत में अवैध फैक्ट्री का खुलासा

पूछताछ के दौरान कुणाल ने पुलिस को बताया कि सिगरेट की खेप सोनीपत के नाथूपुर गांव में स्थित एक निर्माण इकाई से लाई गई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। जांच के दौरान परिसर में कथित तौर पर नकली सिगरेट बनाने का काम चल रहा था।

पुलिस ने मौके से सिगरेट के डिब्बों के 97 किलोग्राम कवर, 20.4 किलोग्राम नकली फिल्टर रोल और 17.7 किलोग्राम सफेद फिल्टर बरामद किए। इसके अलावा सिगरेट बनाने वाली एक मशीन और दो रैपर मशीनें भी जब्त की गईं।

सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस पूरे कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में लगी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली सिगरेट का निर्माण कहां-कहां होता था और इनकी सप्लाई किन शहरों और इलाकों में की जाती थी। इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : चुनौतियों से भिड़ने का जज्बा ही बदलता है देश की तस्वीर, IIT खड़गपुर के छात्रों…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments