HomeBreaking Newsबुलेटप्रूफ गाड़ी में अपने गांव पहुंचा अमृतपाल सिंह, दादी के अंतिम संस्कार...

बुलेटप्रूफ गाड़ी में अपने गांव पहुंचा अमृतपाल सिंह, दादी के अंतिम संस्कार से पहले चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह(Amritpal Singh) शनिवार को अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंजाब पहुंच गए। असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से उन्हें तीन घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा लेकर गई। इस दौरान उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया गया। सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट से लेकर गांव तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अमृतपाल सिंह के आने से पहले ही अमृतसर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें एयरपोर्ट की कार्गो साइड में बनाए गए सुरक्षित क्षेत्र में रखा गया। बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अमृतपाल को हाई रिस्क कैदी की श्रेणी में रखा गया है। इसी वजह से डिब्रूगढ़, दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई।

तीन घंटे की कस्टडी पैरोल पर मिली अनुमति

अदालत ने अमृतपाल सिंह को शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। इस दौरान वह पुलिस हिरासत में ही रहेंगे। उनका पैतृक गांव पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस डिब्रूगढ़ जेल ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

सांसद अमृतपाल दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, पुलिस अकाउंट में जमा  कराए 10 लाख - amritpal singh family deposits 10 lakh in police account  grandmother funeral travel ntc dhrj - AajTak

गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

अमृतपाल के पहुंचने से पहले ही जल्लूपुर खेड़ा गांव में दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अंतिम संस्कार के लिए चिता तैयार की गई और आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे। इस दौरान रागी सिंहों की ओर से शबद कीर्तन किया जा रहा है।

फ्लाइट से दिल्ली होते हुए लौटेंगे वापस

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह सुबह 7:15 बजे दिल्ली के टर्मिनल-3 से एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुए और करीब 8:30 बजे अमृतसर पहुंचे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद उनकी शाम 6:35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली वापसी निर्धारित है। विमान के रात करीब 7:50 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद उन्हें आगे की सुरक्षा प्रक्रिया के तहत डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : डार्क वेब पर अग्निवीरों का डेटा बेचने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 14 साल के किशोर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments