HomeBreaking Newsदिल्ली में गेस्ट हाउस पर MCD का बड़ा एक्शन! चौथी मंजिल पर...

दिल्ली में गेस्ट हाउस पर MCD का बड़ा एक्शन! चौथी मंजिल पर संचालन बंद करने का आदेश…

दिल्ली(Delhi) में गेस्ट हाउस और लॉजिंग-बोर्डिंग प्रतिष्ठान चलाने वालों के लिए नगर निगम ने नए सख्त निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने साफ किया है कि सभी गेस्ट हाउस संचालकों को भवन निर्माण नियमों और अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन करना होगा। नए निर्देशों के तहत 12 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली इमारतों में गेस्ट हाउस चलाने के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (FSC) जरूरी होगा। इसके अलावा चौथी मंजिल या उससे ऊपर किसी भी तरह की गेस्ट हाउस गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।

MCD के जनस्वास्थ्य विभाग के आदेश के मुताबिक, 12 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले भवनों में संचालित गेस्ट हाउस के पास अग्निशमन विभाग का वैध अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र होना चाहिए। प्रमाणपत्र नहीं होने या उसकी समय सीमा समाप्त होने के बाद नवीनीकरण नहीं कराने पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, 12 मीटर से कम ऊंचाई वाली इमारतों को इस प्रमाणपत्र से छूट दी गई है। लेकिन यहां भी अग्निशामक यंत्र, सुरक्षित निकास मार्ग और आग से बचाव के जरूरी इंतजाम रखना अनिवार्य होगा।

चौथी मंजिल पर नहीं चल सकेगा गेस्ट हाउस

निगम ने स्पष्ट किया है कि चौथी मंजिल और उससे ऊपर गेस्ट हाउस या व्यावसायिक आवास की गतिविधियां नहीं चलाई जा सकेंगी। इस प्रतिबंध में मेहमानों के ठहरने के अलावा रिसेप्शन और अन्य व्यावसायिक इस्तेमाल भी शामिल हैं।

रसोई और भोजनालय के लिए अलग लाइसेंस जरूरी

गेस्ट हाउस में रसोई या भोजनालय चलाने के लिए अलग अनुमति लेनी होगी। रसोई का इस्तेमाल केवल वहां ठहरे मेहमानों के लिए भोजन बनाने में किया जा सकेगा। भोजनालय में बैठने की क्षमता भी स्वीकृत बिस्तरों की संख्या से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है वहां इसका इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

12 जोन में होगा निरीक्षण

MCD अगले एक महीने में अपने सभी 12 जोन में गेस्ट हाउस और लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों का सर्वे कराएगा। हेल्थ लाइसेंस इंस्पेक्टर वार्डवार जाकर अग्नि सुरक्षा, भवन नियमों और लाइसेंस की शर्तों की जांच करेंगे।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर प्रतिष्ठान को सील किया जा सकता है। गंभीर मामलों में हेल्थ ट्रेड लाइसेंस रद्द करने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : बेटे की मौत के बाद बहू ने सास के साथ किया शातिर खेल, बैंक खातों से 1.84 करोड़ रुपये…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments