HomeBreaking News76वीं सीनियर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जालंधर का दबदबा, लुधियाना अकादमी रही...

76वीं सीनियर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जालंधर का दबदबा, लुधियाना अकादमी रही उपविजेता…

पंजाब के गांव गुरेह में 76वीं सीनियर पंजाब राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एस. गुरदियाल सिंह मल्लि की याद में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट में प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को खेले गए मुकाबलों में कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पुरुष वर्ग के लीग मुकाबलों में लुधियाना जिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटियाला को 58-37 के अंतर से हराया। वहीं, जालंधर(Jalandhar) और लुधियाना अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में जालंधर की टीम ने 78-74 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों के अनुसार पुरुष वर्ग में जालंधर ने पहला स्थान हासिल किया। लुधियाना अकादमी दूसरे और लुधियाना जिला तीसरे स्थान पर रहा।

महिला वर्ग में लुधियाना अकादमी बनी विजेता

महिला वर्ग में लुधियाना अकादमी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अमृतसर को 44-17 से शिकस्त दी। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

महिला वर्ग की अंतिम रैंकिंग में लुधियाना अकादमी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लुधियाना जिला दूसरे और अमृतसर तीसरे स्थान पर रहा।

कई हस्तियों ने बढ़ाई आयोजन की शोभा

इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त DGP आरएस गिल शामिल हुए। उनके अलावा परमिंदर सिंह भंडाल, गगनेश कुमार, परमिंदर सिंह हीर, मुखविंदर सिंह भुल्लर, युरिंदर सिंह, जेपी सिंह और विजय चोपड़ा भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल, गांव गुरेह के सरपंच नव मान गुरेह, भावनदीप सिंह और वीरपाल सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ पंजाब में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, विधानसभा में पेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments