HomeBreaking Newsसिख बच्चे के बाल काटने पर परिवार में विवाद, दादा ने बहू...

सिख बच्चे के बाल काटने पर परिवार में विवाद, दादा ने बहू के खिलाफ दर्ज कराई FIR

हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के मंडी में एक पारिवारिक विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। मामला सात साल के एक सिख बच्चे के बाल काटने से जुड़ा है। बच्चे के बाल काटे जाने से नाराज उसके 72 वर्षीय दादा ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग का आरोप है कि उनकी बहू ने जानबूझकर अपने बेटे के बाल कटवाए जिससे सिख धर्म की मान्यताओं और परंपराओं का उल्लंघन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने 21 नवंबर को मंडी के सदर पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि उनका सात साल का पोता शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि बच्चे की मां ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके बाल काट दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि सिख धर्म में बालों को धार्मिक आस्था और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस परंपरा के तहत बालों को बिना काटे रखना धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। दादा ने आरोप लगाया कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस से अपनी बहू के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद मंडी के सदर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा किसी धर्म या धार्मिक मान्यताओं का जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से अपमान करने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं को समझने के लिए संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

यह मामला एक पारिवारिक विवाद के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। हालांकि, मामले में महिला पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments