Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म वर्किंग डेज में भी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही है।
आमतौर पर फिल्मों की कमाई में दूसरे सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘रामायण’ ने इस दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। हालांकि, रविवार की तुलना में इसके कलेक्शन में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा।
भारत में 800 करोड़ के करीब पहुंचा नेट कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज के 12वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई बढ़कर 792.60 करोड़ रुपये हो गई है। अब यह भारत में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से महज कुछ कदम दूर है।
फिल्म को हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 12वें दिन के भाषावार कलेक्शन की बात करें तो हिंदी में 23.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं मलयालम में 2.85 करोड़, कन्नड़ में 2 करोड़, तमिल में 1.90 करोड़ और तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
दुनियाभर में 1500 करोड़ के करीब पहुंची ‘रामायण’
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 12 दिनों में ‘रामायण’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1437.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें अकेले ओवरसीज मार्केट से 490 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
इस तरह फिल्म अब दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से सिर्फ 62.75 करोड़ रुपये दूर है। फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में इस आंकड़े को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
‘आरआरआर’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘रामायण’ की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने का इसे फायदा मिल रहा है। देशभर में दर्शकों के बीच फिल्म की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।
इन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है ‘रामायण’
12वें दिन की कमाई के मामले में ‘रामायण’ हिंदी फिल्मों की सूची में फिलहाल तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इसने अपने 12वें दिन के कलेक्शन के आधार पर ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’, ‘स्त्री 2’, ‘छावा’, ‘बाहुबली 2’, ‘सुल्तान’, ‘जवान’, ‘वॉर’, ‘गदर 2’, ‘एनिमल’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म की लगातार मजबूत कमाई ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है। अब दर्शकों की नजरें इसके 800 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन और 1500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पर टिकी हैं।
Read More:
खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मचा हंगामा! भगदड़ के बीच जमकर हुई तोड़फोड़, कुर्सियां लेकर भागे लोग

