HomeBreaking NewsUP पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 DSP और ACP के हुए...

UP पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 DSP और ACP के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों के अलावा पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को अलग-अलग कमिश्नरेट में ACP बनाया गया है। इसके अलावा दो अधिकारियों के पहले से प्रस्तावित तबादले भी निरस्त कर दिए गए हैं।

लखनऊ समेत कई जिलों में बदले गए DSP

तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी भेजा गया है। वहीं, विवेक यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट से लखनऊ में ACP बनाया गया है। अरविंद कुमार-I को उन्नाव से लखनऊ कमिश्नरेट और अमरीश कुमार को फिरोजाबाद से लखनऊ भेजा गया है।

इसके अलावा शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर से मीरजापुर, शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है। महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज से गोंडा और नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी में भी नई तैनाती

ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में ACP बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर से लखनऊ, भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर और सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है। शकील अहमद को लखनऊ से आगरा, मुनेन्द्र पाल सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज और रविकान्त पारासर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट में जिम्मेदारी मिली है। प्रज्ञा पाठक को वाराणसी से लखनऊ कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है। पीएसी और विशेष इकाइयों में भी बदलाव हुआ है। बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ मथुरा, देव प्रकाश को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर और दिनेश दत्त मिश्र को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया है। अनिल कुमार को पुलिस अकादमी मुरादाबाद में नई तैनाती मिली है।

Read More

जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! अनंतनाग में 4 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments