HomeBreaking Newsशादी से भी अजब था तलाक का जश्न! महिला ने धूमधाम से रखी 'डिवोर्स...

शादी से भी अजब था तलाक का जश्न! महिला ने धूमधाम से रखी ‘डिवोर्स पार्टी’

आमतौर पर शादी टूटने के बाद लोग दुखी होते हैं लेकिन दक्षिण कोरिया की एक महिला ने इस सोच से बिल्कुल अलग कदम उठाया। 37 साल की सिंगल मदर और कंटेंट क्रिएटर चो सेउंग-योन ने अपने तलाक को जिंदगी का अंत मानने के बजाय एक नई शुरुआत के रूप में देखा। उन्होंने शादी खत्म होने के बाद बाकायदा तलाक का जश्न(Divorce Party) मनाया। उनकी इस अनोखी पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। चो सेउंग-योन ने अपने तलाक के बाद एक खास समारोह आयोजित किया।

इसमें उनके करीबी दोस्त और जानने वाले शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने खूबसूरत चमकदार ड्रेस पहनी और दोस्तों के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। समारोह में बड़ा सा केक भी काटा गया। इतना ही नहीं चो ने वहां मौजूद लोगों के सामने अपनी बात रखते हुए एक स्पीच भी दी। उनका यह आयोजन किसी सामान्य पार्टी से कम नहीं था। दोस्तों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और इस नई शुरुआत में उनका साथ दिया।

‘तलाक कोई असफलता नहीं, बल्कि नई शुरुआत है’

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चो इस समारोह के जरिए समाज में तलाकशुदा महिलाओं को लेकर बनी पुरानी धारणाओं को बदलना चाहती थीं। उनका मानना था कि शादी खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि किसी महिला की जिंदगी भी खत्म हो गई।

वह अपनी अलग पहचान को दोबारा मजबूत करना चाहती थीं और जीवन के नए पड़ाव का स्वागत करना चाहती थीं। इसी सोच के साथ उन्होंने तलाक को दुख के बजाय सकारात्मक तरीके से मनाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चो ने अपने इस खास समारोह की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। वीडियो में उनके दोस्त खुशी जाहिर करते और तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने सभी का आभार जताया जिन्होंने इस मुश्किल समय में उन्हें प्यार और समर्थन दिया।

वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने उनके फैसले की सराहना की। कुछ यूजर्स ने इसे जिंदगी में आगे बढ़ने और खुद को प्राथमिकता देने का अच्छा तरीका बताया। चो का यह कदम तलाक को लेकर समाज में बनी सोच पर एक नई चर्चा शुरू कर रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘ये बेहद मजबूत इंसान हैं’ QUAD समिट में हुई मुलाकात में ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments