HomeBreaking Newsवैभव सूर्यवंशी का तूफानी धमाका! 53 गेंदों में ठोका दोहरा शतक, 28...

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी धमाका! 53 गेंदों में ठोका दोहरा शतक, 28 छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) ने एक बार फिर अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए। वैभव ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बना डाले।

उनकी इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। खास बात यह है कि उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। यह लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक है।

28 गेंदों में शतक, 40 गेंदों में 150 रन

वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी शुरू करते ही यूएई के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने केवल 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। इसके बाद उनका बल्ला और तेजी से चला। उन्होंने महज 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए। आखिरकार 52वीं गेंद पर छक्का लगाकर वह 200 रन के आंकड़े तक पहुंच गए।

चैड बोएस का रिकॉर्ड तोड़ा

दोहरा शतक पूरा करने के मामले में वैभव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चैड बोएस को पीछे छोड़ दिया। बोएस ने 103 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था, जबकि वैभव ने यह कारनामा सिर्फ 52 गेंदों में कर दिखाया। इसके अलावा एक पारी में 28 छक्के लगाकर उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

वैभव ने यूएई के लगभग हर गेंदबाज के खिलाफ बड़े शॉट लगाए। इबरार अहमद की 13 गेंदों पर उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके जड़े। जाहिद अली के खिलाफ 14 गेंदों में 6 छक्के लगाए। बासिल हमीद की 12 गेंदों पर 7 छक्के उड़ाए, जबकि उदिश सूरी के खिलाफ 9 गेंदों में 6 छक्के लगाए।

एक पारी में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

वैभव की इस पारी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा दिया है। 28 गेंदों में शतक, 40 गेंदों में 150 रन और 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उनकी यह पारी लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों को याद रहेगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब चुनाव 2027 से पहले NDA का शक्ति प्रदर्शन! BJP-अकाली दल की जोड़ी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments