HomeBreaking Newsशादी से पहले रिंकू सिंह का अपनी मंगेतर पर छलका प्यार, वायरल हुईं...

शादी से पहले रिंकू सिंह का अपनी मंगेतर पर छलका प्यार, वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें!

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह(Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और परिवारों की ओर से मेहमानों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है।

इस बीच रिंकू सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी प्रिया के जन्मदिन पर खास अंदाज में प्यार जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

रिंकू ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

23 नवंबर को प्रिया सरोज के जन्मदिन पर रिंकू सिंह ने उनके साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रिया… इस बार का बर्थडे खास है और आने वाले दिन उससे भी ज्यादा।’ क्रिकेटर के इस संदेश को उनकी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि दोनों की शादी 4 दिसंबर को होने की जानकारी दी गई है।

Rinku singh

तस्वीरों में दिखी दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग

रिंकू की शेयर की गई तस्वीरों में प्रिया पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं, जबकि क्रिकेटर ने काली टी-शर्ट पहनी हुई है। एक फोटो में दोनों हाथों में सूरजमुखी के आर्टिफिशियल फूल लिए खड़े हैं।

, Priya Saroj Cricket Look

इस दौरान प्रिया मुस्कुराते हुए रिंकू के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं। कुछ अन्य तस्वीरों में प्रिया क्रिकेट बैट के साथ मस्ती करती नजर आईं। कहीं वह बैट लेकर पोज दे रही हैं तो कहीं रिंकू उनकी तस्वीरें खींचते दिखाई दे रहे हैं।

साड़ी और सूट में प्रिया का सादगी भरा अंदाज

तस्वीरों में प्रिया का पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक तस्वीर में वह नीली साड़ी पहनकर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं पीछे खड़े रिंकू उनके फोन की स्क्रीन देखते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हल्के पीले सूट और हरे रंग की साड़ी में भी प्रिया की तस्वीरें सामने आई हैं। रिंकू और प्रिया की शादी को लेकर परिवारों में तैयारियां तेज हैं।

जानकारी के मुताबिक, रिंकू के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का निमंत्रण दिया है। वहीं प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचीं और उन्हें भी शादी में शामिल होने का न्योता दिया। अब दोनों की शादी को लेकर उनके प्रशंसकों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : कार की टेल लाइट में सोने का खुफिया ठिकाना! हैदराबाद DRI…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments