उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस(Lucknow Police) प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों की तैनाती में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के तहत दो अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में तैनात आठ निरीक्षकों को अलग-अलग थानों और विभागों में भेजा गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
इन दो अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ताजा तबादला सूची के अनुसार, दो अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
-
मॉविस टॉक: अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध (ADCP Crime) बनाए गए हैं।
-
इन्दुमा सिंह: अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य (ADCP Central) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइंस से इन 8 निरीक्षकों का हुआ तबादला
पुलिस लाइंस में तैनात आठ निरीक्षकों को नई जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है। पूरी सूची इस प्रकार है:
| पुलिस अधिकारी | नई तैनाती |
|---|---|
| संजय कुमार सिंह | प्रभारी निरीक्षक, इंदिरानगर |
| भानु प्रताप सिंह | प्रभारी निरीक्षक, बाजारखाला |
| ओम प्रकाश | प्रभारी निरीक्षक, इटौंजा |
| धर्मेन्द्र सिंह भाटी | प्रभारी निरीक्षक, पारा |
| आनंद वीर | प्रभारी निरीक्षक, गुडंबा |
| वीरेन्द्र सिंह | प्रभारी, यूपी-112 |
| अविनाश कुमार | अपराध शाखा |
| सत्य प्रकाश | अपराध शाखा |


[…] […]