HomeBreaking Newsलखनऊ में आज डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का महाशिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी बड़ी...

लखनऊ में आज डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का महाशिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी बड़ी राहत!

उत्तर प्रदेश में पेंशनभोगियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ(Lucknow) में विशेष महाशिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आयोजित होगा।

प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान की शुरुआत 1 नवंबर 2026 से हो चुकी है। इससे पहले प्रयागराज में 4 नवंबर, गोरखपुर में 18 नवंबर और वाराणसी में 23 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जा चुके हैं। अब इस अभियान का अगला बड़ा कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

इस महाशिविर में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, सचिव वित्त और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशन लेने वाले लोगों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र यानी ‘जीवन प्रमाण’ के बारे में जागरूक करना है।

यहां उन्हें बताया जाएगा कि डिजिटल माध्यम से घर बैठे या उपलब्ध सुविधाओं की मदद से जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा किया जा सकता है। इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन जैसी आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी। इससे खासकर बुजुर्ग पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र जमा करने में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

वरिष्ठ पेंशनभोगियों का होगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पेंशनभोगियों को सम्मानित किया जाएगा और उनसे बातचीत भी की जाएगी। उत्तर प्रदेश का कोषागार निदेशालय इस पहल के जरिए पेंशन सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना चाहता है। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से पेंशनभोगियों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें : किम जोंग उन का स्विट्जरलैंड पर बड़ा एक्शन! 48 घंटे में राजदूत को देश छोड़ने का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments