दिल्ली(Delhi) के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को 25 और 26 नवंबर को पानी की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई के चलते राजधानी के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से ही पानी का इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई की जानी है। यह नियमित रखरखाव का हिस्सा है। इस प्रक्रिया का मकसद पानी की व्यवस्था को साफ-सुथरा रखना और लोगों तक बेहतर गुणवत्ता वाला पेयजल पहुंचाना है। इसी काम के चलते कुछ इलाकों में निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।
25 और 26 नवंबर को यहां रहेगी दिक्कत
जल बोर्ड की एडवाइजरी के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को डीडीए फ्लैट्स और मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट-4 में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
वहीं, 26 नवंबर 2026 को गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज पार्ट-1 और 2, जागृति पार्क, गड़वाली मोहल्ला, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, राम नगर एक्सटेंशन, न्यू अयालपुर, साउथ अनारकली, बलदेव पार्क, गोविंद पार्क, जागतपुरी, अर्जुन नगर, राधे श्याम पार्क, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, शिव पुरी, घोंडली और चंद्रा नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है।
पानी की किल्लत होने पर यहां करें फोन
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पर्याप्त पानी जमा कर लें और इसका इस्तेमाल सावधानी से करें। आपातकालीन स्थिति में पानी के टैंकर भी मंगवाए जा सकते हैं।
इसके लिए जारी हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
-
मंडावली वाटर इमरजेंसी: 011-22727812
-
जागृति वाटर इमरजेंसी: 011-22374834, 011-22374237
-
सेंट्रल कंट्रोल रूम हेल्पलाइन: 1916

