HomeBreaking Newsनए गठबंधन की नई शुरुआत, भाजपा जिला कार्यालय पहुंच अकाली दल के...

नए गठबंधन की नई शुरुआत, भाजपा जिला कार्यालय पहुंच अकाली दल के नेताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच गठबंधन होने के बाद लुधियाना में दोनों दलों के नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इसी सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल की लुधियाना की वरिष्ठ लीडरशिप भाजपा के जिला कार्यालय पहुंची। यहां अकाली दल के नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल और उनकी पूरी टीम को गठबंधन की बधाई दी। इसके साथ ही भाजपा की जिला इकाई ने भी अकाली नेताओं का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल और अकाली दल के जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भिंडा ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन से आपसी सहयोग और तालमेल को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में मिलकर काम करेंगे। आपसी बातचीत और बेहतर समन्वय के जरिए संगठन से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। नेताओं ने पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने के लक्ष्य का भी उल्लेख किया और गठबंधन के तहत मिलकर काम करने की बात कही।

दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस मौके पर अकाली दल के पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, आर.डी. शर्मा और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रवीण बंसल, पुष्पेंद्र सिंगल, हरीश टंडन, जिला महामंत्री शिनू चुघ, कैलाश चौधरी, उपाध्यक्ष सुमित टंडन, संजय गोसाई, महेश शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह निट्टू, सरदार सरबजीत सिंह काका, सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, देविंदर जग्गी, सरदार सतनाम सिंह सेठी, चंदन गुप्ता, अतुल जैन, विक्की सहोता, बॉबी जिंदल, रवि चौरसिया, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार और पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे।

इनके अलावा विशाल रुचि गुलाटी, गौरव अरोड़ा, विभोर गर्ग, पिंकू शर्मा, सुखदेव सिंह ढिल्लों, नेक सिंह खालसा, मुकेश साहनी और विनीत बहल सहित भाजपा एवं अकाली दल के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी इस मुलाकात में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : ‘ट्रंप के दबाव में नहीं मिली Nvidia की CEO कुर्सी’, जेन्सेन हुआंग का बड़ा खुलासा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments