HomeBreaking News'समाज को एकजुट होना होगा...', मन की बात में PM मोदी ने...

‘समाज को एकजुट होना होगा…’, मन की बात में PM मोदी ने युवाओं को लेकर कही बड़ी बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने रविवार 29 नवंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या, सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण, डिजिटल सुरक्षा और देश की सांस्कृतिक उपलब्धियों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने खास तौर पर नशे के खिलाफ समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी कर रहे हैं।

लेकिन ड्रग्स और नशे की लत उनके भविष्य के सामने गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि देशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता और सामाजिक भागीदारी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का भी जिक्र किया। उन्होंने ऐसे युवाओं के उदाहरण दिए, जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और लगातार प्रयासों से नशे की लत को पीछे छोड़कर जिंदगी को नई दिशा दी है।

iGOT कर्मयोगी और संचार साथी का किया जिक्र

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए चल रहे iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मंच पर 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। सरकारी कर्मचारी यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडियन साइन लैंग्वेज जैसे विषयों की पढ़ाई भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ‘संचार साथी’ पोर्टल का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से लोग अपने खोए हुए मोबाइल फोन को खोजने में मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को इस डिजिटल सुविधा के बारे में जागरूक करने की अपील की।

बिहार म्यूजियम को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

पीएम मोदी ने बिहार की सांस्कृतिक उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि पटना स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन संग्रहालयों की सूची में नौवां स्थान मिला है। एशिया में इसे पहला स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने गुजरात के वडनगर में विकसित अनंत अनादि वडनगर पुरातत्व संग्रहालय की भी चर्चा की। यह संग्रहालय खुदाई में मिले ऐतिहासिक अवशेषों और अलग-अलग कालखंडों की विरासत को लोगों के सामने प्रस्तुत करता है।

प्रधानमंत्री ने इटली के वेनिस में आयोजित प्रतिष्ठित ‘वेनिस आर्ट बिएननेल’ में भारत की उपलब्धि को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि भारतीय पवेलियन को देखने करीब साढ़े चार लाख लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के मतदान में भारत के पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इस उपलब्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय कला और परंपरा को दुनिया भर में सराहना मिल रही है।

यह भी पढ़ें : वृंदावन में अचानक खाली हुआ प्रेमानंद महाराज का केली कुंज आश्रम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments