HomeBreaking Newsदिल्ली AIIMS ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का मिला...

दिल्ली AIIMS ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का मिला दर्जा

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। संस्थान के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 ने आधिकारिक तौर पर ‘रोटरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बर्न्स एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी’ घोषित किया है। इस मान्यता से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज और उनकी रिकवरी से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जलने के बाद शरीर की कार्यक्षमता लौटाना भी जरूरी

गंभीर रूप से जलने वाले मरीजों के इलाज में सिर्फ उनकी जान बचाना ही पर्याप्त नहीं होता। कई मामलों में त्वचा और उसके नीचे के टिश्यू को गहरा नुकसान पहुंचता है। घाव भरने के बाद भी त्वचा सिकुड़ सकती है और वहां गहरे निशान बन सकते हैं। मेडिकल भाषा में इसे स्किन स्कारिंग कहा जाता है। इसका असर मरीज की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, हाथ की उंगलियां ठीक से न मुड़ पाना या गर्दन की त्वचा सिकुड़ने से उसका हिलना मुश्किल होना। ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की मदद ली जाती है।

रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से मरीजों को मिलती है राहत

दिल्ली AIIMS के प्लास्टिक और बर्न सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने Aajtak.in को बताया कि गंभीर रूप से जलने पर त्वचा और अंदरूनी टिश्यू प्रभावित हो सकते हैं। घाव ठीक होने के बाद भी त्वचा में खिंचाव और सिकुड़न बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में सर्जरी के जरिए प्रभावित हिस्से की बनावट और काम करने की क्षमता सुधारने की कोशिश की जाती है। मसलन, अगर जलने के कारण हाथ की उंगलियों की गति सीमित हो गई है या गर्दन की त्वचा सिकुड़ गई है, तो रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से इस परेशानी को कम किया जा सकता है। AIIMS के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इस तरह की सर्जरी की जाती है।

आधुनिक इलाज और विशेषज्ञता को मिलेगा बढ़ावा

रोटरी इंटरनेशनल की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिलने के बाद बर्न्स केयर और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता तथा संस्थागत सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। इस पहल के तहत विभाग में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की भी संभावना है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को अक्सर लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है और कई बार एक से अधिक सर्जरी करानी होती हैं। ऐसे में बेहतर इलाज और रिकंस्ट्रक्टिव सुविधाएं मरीजों को न सिर्फ शारीरिक रूप से ठीक होने, बल्कि सामान्य जीवन में लौटने में भी मदद कर सकती हैं।

Read More

कैंसर मरीजों के लिए विवेक ओबेरॉय ने रखी ‘रामायणम्’ की खास स्क्रीनिंग, बच्चों ने राम-सीता बनकर देखी फिल्म

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments