HomeBreaking Newsकृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी, पूरी की गोवर्धन परिक्रमा, गिरिराज जी...

कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी, पूरी की गोवर्धन परिक्रमा, गिरिराज जी की उतारी आरती

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी(Anant Ambani) दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर मथुरा-वृंदावन पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में पहुंचते ही उनका धार्मिक और भक्तिमय अंदाज देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा पूरी की। उनके आने की खबर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद अनंत अंबानी ने मीडिया से बातचीत में गिरिराज पर्वत के धार्मिक महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह स्थान उनके दादा-दादी, माता-पिता और पूरे वैष्णव समाज के लिए विशेष आस्था रखता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। अनंत ने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वे यहां आकर परिक्रमा करें और भगवान श्रीकृष्ण से अपना जुड़ाव महसूस करें। इसी श्रद्धा के साथ वे ब्रजभूमि पहुंचे हैं।

जतीपुरा मंदिर में की पूजा और आरती

अनंत अंबानी आगरा से गोवर्धन पहुंचे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने गंगाधाम आश्रम का दौरा किया, जहां नाथद्वारा के तिलकायत गोस्वामी विशाल बाबा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे विशाल बाबा के साथ पैदल चलकर जतीपुरा स्थित गोवर्धन गिरिराज मुखारविंद मंदिर पहुंचे।

मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गिरिराज महाराज को विभिन्न भोग अर्पित किए। इसके बाद वे शृंगार आरती में शामिल हुए और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के सामने शीश नवाया।

मदन मोहन मंदिर में भी किए दर्शन

जतीपुरा मंदिर में पूजा के बाद अनंत अंबानी मदन मोहन जी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवायतों ने भी उनका स्वागत किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान अनंत अंबानी की भक्ति और सादगी ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शुभेंदु सरकार ने जारी…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments