HomeBreaking NewsUP में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, 7 ADG समेत कई बड़े...

UP में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, 7 ADG समेत कई बड़े अफसरों की जिम्मेदारी बदली

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में ADG रैंक के सात अधिकारी भी शामिल हैं। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और बरेली समेत कई महत्वपूर्ण जोन और पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुख बदल दिए गए हैं। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग के बयान के मुताबिक, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। प्रयागराज में उनकी जगह संभाल रहे पीयूष मोर्डिया को ADG स्थापना नियुक्त किया गया है। बरेली जोन के ADG रमित शर्मा को लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लखनऊ जोन के ADG प्रवीण कुमार अब बरेली जोन के ADG होंगे। आगरा जोन के ADG रहे एसके भगत को लखनऊ भेजा गया है, जबकि ADG प्रशासन के पद पर तैनात प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया ADG बनाया गया है।

लक्ष्मी सिंह और जे. रविंदर गौड़ के जिलों की अदला-बदली

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरों की भी अदला-बदली की गई है। लक्ष्मी सिंह 30 नवंबर 2022 से नोएडा की पुलिस कमिश्नर थीं। करीब 3 साल, 11 महीने और 28 दिन के कार्यकाल के बाद अब उन्हें गाजियाबाद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जे. रविंदर गौड़ को 15 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह गोरखपुर रेंज में IG रह चुके हैं। उन्होंने लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ में SP के पद पर भी काम किया है। अब वह गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर होंगे।

वाराणसी, अयोध्या और मुरादाबाद में भी नए अधिकारी

लखनऊ रेंज के IG किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। तकनीकी सेवाओं के DIG आशीष तिवारी को सहारनपुर रेंज का DIG नियुक्त किया गया है। अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया SSP बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के SSP सतपाल अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह दोनों अधिकारियों के पदों की अदला-बदली हुई है। इसके अलावा राजेश कुमार श्रीवास्तव को इंटेलिजेंस मुख्यालय में SP नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार सिन्हा को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का SP बनाया गया है। इस बड़े फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई अन्य पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

Read More

गाजीपुर में मां-बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम घोषित

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments