HomeBreaking Newsतिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर विवादित दीपथून में जला दीप, गूंजे 'जय मुरुगन' के...

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर विवादित दीपथून में जला दीप, गूंजे ‘जय मुरुगन’ के जयकारे!

तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्थित तिरुपरनकुंद्रम(Tiruparankundram Hill) पहाड़ी एक बार फिर चर्चा में है। यहां के विवादित दीपथून पर शनिवार, 28 नवंबर 2026 को कार्तिगई दीपम महोत्सव के अवसर पर पारंपरिक तरीके से दीप जलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान मुरुगन के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धार्मिक आयोजन में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। इसके लिए करीब 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर लंबी रूई की बत्ती और 5 किलोग्राम कर्पूर का इस्तेमाल किया गया। दीप जलाए जाने के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘वेट्रिवल मुरुगनुक्कु अरोहारा’ के नारे लगाए। तमिल भाषा के इस जयकारे का अर्थ भगवान मुरुगन की जय होता है।

CRPF की निगरानी में हुआ आयोजन

विवादित दीपथून पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तैनात रहे।

आयोजन के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन सुनाई दी और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक रस्में पूरी की गईं। इस तरह तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम का पारंपरिक आयोजन श्रद्धा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें : चीन की मदद से बढ़ रही पाकिस्तान की स्पेस ताकत, CDS की चेतावनी- भारत को बदलनी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments