HomeBreaking NewsiPhone 16 सिर्फ 45 हजार में! MacBook Neo से Samsung फोन तक,...

iPhone 16 सिर्फ 45 हजार में! MacBook Neo से Samsung फोन तक, यहां मिल रही है धांसू छूट

अगर आप लंबे समय से Apple का iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Croma की Black Friday Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। इस सेल में iPhone 16 को ऑफर्स के साथ करीब 45 हजार रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा MacBook Neo iPhone 17 और Samsung समेत कई कंपनियों के डिवाइस पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma की Black Friday Sale 26 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 50 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया है। ग्राहक ऑनलाइन और नजदीकी Croma स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं।

iPhone 16 और MacBook Neo पर कितनी छूट?

Croma पर iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत 69,900 रुपये बताई गई है। हालांकि, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट मिलाकर इसकी शुरुआती कीमत 45,490 रुपये तक पहुंच सकती है। इसमें 2,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक, iPhone 14 एक्सचेंज करने पर 24,000 रुपये तक की वैल्यू और 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है।

वहीं, iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 96,290 रुपये रखी गई है। इस पर 4,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक भी मिल सकता है। MacBook Neo की कीमत 73,490 रुपये है। एक्सचेंज पर 12,000 रुपये और बैंक कैशबैक के रूप में 7,000 रुपये तक की छूट मिलने के बाद इसकी कीमत करीब 52,000 रुपये हो सकती है।

iPhone 17 और Samsung फोन पर भी ऑफर

iPhone 17 के 256GB मॉडल पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 93,490 रुपये बताई गई है। ऑफर के तहत 5,000 रुपये की छूट और 8,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट के बाद इसे करीब 80 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Oppo F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 11,761 रुपये और Redmi 17C 5G की कीमत 11,999 रुपये बताई गई है. Samsung Galaxy S26 Ultra भी 1,54,999 रुपये में लिस्टेड है जिस पर अतिरिक्त ऑफर मिल सकते हैं।

iPhone 16 के फीचर्स भी जान लीजिए

iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और A18 चिपसेट मिलता है. इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में Apple Intelligence का सपोर्ट और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है।

बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसमें USB Type-C पोर्ट और 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, CM सैनी ने किया सेवा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments