HomeBreaking Newsगीता कॉलोनी की फैक्ट्री बनी आग का गोला, आसमान में छाया धूएं...

गीता कॉलोनी की फैक्ट्री बनी आग का गोला, आसमान में छाया धूएं का गुब्बार, हुआ लाखों का नुकसान

दिल्ली के गीता कॉलोनी(Geeta Colony) इलाके में सोमवार सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर रखा कपड़ा और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक आग सोमवार सुबह करीब 9 बजे लगी थी। कुछ ही देर में फैक्ट्री के अंदर आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखकर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया।

12 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी।

ऐसे में दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी। इसके बाद भी मौके पर स्थिति पर नजर रखी गई, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को रोका जा सके।

लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

इस घटना में फैक्ट्री के अंदर रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फैक्ट्री संचालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सरहदें पार कर मंडी पहुंचा प्यार, नेहा को दुल्हन बनाने इंग्लैंड से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments