HomeBreaking Newsअयोध्या-जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू, PM मोदी और बालेन्द्र शाह...

अयोध्या-जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू, PM मोदी और बालेन्द्र शाह ने दिखाई हरी झंडी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम(Ayodhya and Janakpur) को सीधे रेल मार्ग से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

नई रेल सेवा यात्रियों के लिए 28 नवंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 19 घंटे लगेंगे। इसकी सबसे बड़ी सुविधा यह होगी कि यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सप्ताह में एक दिन चलेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस

यह ट्रेन सप्ताह में एक बार संचालित होगी। निर्धारित समय के मुताबिक, अयोध्या कैंट से ट्रेन हर सोमवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी और मंगलवार दोपहर 12:40 बजे नेपाली समय के अनुसार जनकपुर धाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शनिवार दोपहर 1:10 बजे जनकपुर से चलेगी और रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

सरयू-कमला एक्सप्रेस का संचालन 17 कोच वाले आधुनिक एलएचबी रैक से किया जाएगा। इसमें एसी और स्लीपर सहित अलग-अलग श्रेणियों के कोच होंगे। रास्ते में जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम सहित 10 स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है।

धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में दोनों शहरों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को राम और जानकी से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में आसानी होगी।

इसके अलावा इस रेल सेवा से रामायण सर्किट के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में व्यापार, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : रात हो या दिन, संसद हो या विदेश… आंखों से क्यों नहीं हटता बालेन शाह का काला चश्मा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments