HomeBreaking Newsअमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, एक दिन के पैरोल पर जेल से...

अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, एक दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आने की मिली अनुमति

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को 21 नवंबर को जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है। उनकी एक दिन की पैरोल मंजूर की गई है। अमृतपाल ने अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार और पारिवारिक रस्मों में शामिल होने के लिए राहत मांगी थी। इससे पहले उन्होंने तीन दिन की अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत में याचिका दाखिल की थी।

दादी के अंतिम संस्कार के लिए मांगी थी तीन दिन की राहत

अमृतपाल सिंह की लीगल टीम ने अमृतसर की अदालत में संशोधन याचिका दाखिल कर 21, 22 और 23 नवंबर के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। याचिका में कहा गया था कि वह दादी के अंतिम संस्कार और उनसे जुड़ी पारिवारिक रस्मों में शामिल होना चाहते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 21 नवंबर को अंतिम संस्कार, 22 नवंबर को फूल चुगने की रस्म और 23 नवंबर को अंतिम अरदास होनी है। हालांकि, अब सामने आई जानकारी के अनुसार, उन्हें तीन दिन के बजाय सिर्फ एक दिन की पैरोल मिली है। यानी 21 नवंबर को ही वह जेल से बाहर आ सकेंगे।

पिछली बार समय पर गांव नहीं पहुंच पाए थे अमृतपाल

इससे पहले 13 नवंबर को अमृतसर की जिला एवं सत्र अदालत ने अमृतपाल को 14 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से पंजाब पहुंचने में देरी के कारण वह तय समय पर अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद परिवार को अंतिम संस्कार का कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा।

2023 से NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं सांसद

अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पहले जारी राहत के आदेश में उनके सफर के लिए कड़ी पुलिस सुरक्षा और यात्रा का खर्च खुद उठाने जैसी शर्तें रखी गई थीं। साथ ही उन्हें मीडिया से बातचीत करने और परिवार के सदस्यों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं थी। अब एक दिन की पैरोल मंजूर होने के बाद 21 नवंबर को उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हुआ है।

Read More

महंगी Whisky की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब! हैदराबाद में पकड़ा गया नकली शराब का खेल, 2 गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments