नई दिल्ली में मंगलवार, 6 अक्टूबर को वाहन चालकों को ट्रैफिक(Delhi Traffic) से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से आज कुछ प्रमुख इलाकों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से प्रभावी रहेगी। इसके तहत जरूरत के अनुसार कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।
ऐसे में अगर आपका आज कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग या इसके आसपास के इलाकों में जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें। प्रभावित सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है।
किन रास्तों पर रहेगा असर?
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस से पटेल चौक और पार्लियामेंट स्ट्रीट की तरफ जाने वाले रास्तों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इसके अलावा पटेल चौक से GPO की ओर जाने वाले मार्ग और विंडसर प्लेस से GPO की दिशा में जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।
🚨 TRAFFIC ADVISORY | 6 OCTOBER 2026
In view of special traffic arrangements in New Delhi District, traffic will be regulated/diverted from 0800 hrs onwards at/around:
📍 Connaught Place–Patel Chowk–Parliament Street
📍 Patel Chowk–GPO
📍 Windsor Place–GPO
📍 Ashoka Road
📍 Jantar Mantar Road & adjoining areas
⚠️ Commuters are advised to:
Avoid unnecessary travel through affected areas.
Expect diversions, barricading and congestion.
Plan journeys in advance and allow extra travel time.
Prefer Metro/public transport wherever feasible.
Follow traffic personnel and signage.
Avoid stopping/parking near restricted areas.
Please cooperate with Delhi Traffic Police and plan your journey accordingly.
📲 For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels:WEBSITE: https://t.co/8CZTflQ8x7
FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD
PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge
INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn
WHATSAPP: 8750871493
HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444
#DPTrafficAdvisory
#DTPUpdates
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 6, 2026

