पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार शाम दिल्ली में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘भजन क्लबिंग’ नाम के इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और जेनरेशन Z के लोग नजर आए।
पारंपरिक भजनों को आधुनिक अंदाज में पेश किए जाने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर हिस्सा लिया। ‘मच गया शोर सारी नगरी रे’, ‘आरती कुंज बिहारी की’, ‘गिरधर कृष्ण मुरारी की’ और ‘गले में बैजंती माला’ जैसे भजनों पर लोग तालियां बजाते और झूमते दिखाई दिए।
खंजरी बजाते दिखे PM मोदी
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। मंच पर कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे थे, जबकि वहां मौजूद युवा संगीत और भजनों के साथ उत्साह में झूम रहे थे।
Bhajan Clubbing in Delhi.
Spectacular! pic.twitter.com/BujBa4lzk7
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2026

