HomeBreaking Newsपंजाब के MSME को AI-ऑटोमेशन की जरूरत, कारोबारियों से मिले कैबिनेट मंत्री...

पंजाब के MSME को AI-ऑटोमेशन की जरूरत, कारोबारियों से मिले कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध

पंजाब के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानी MSME सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद(Tarunpreet Singh Sondh) ने शुक्रवार को CICU टेक शो-2026 के उद्घाटन के दौरान कहा कि उद्योगों में उत्पादन, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए AI और ऑटोमेशन को अपनाना जरूरी हो गया है।

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU) की ओर से आयोजित इस टेक शो की थीम ‘इंडस्ट्री 4.0 एंड AI ट्रांसफॉर्मेशन फॉर मैन्युफैक्चरर्स एंड MSME’ रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन CICU के परिसर में हुआ। मंत्री सौंद ने कहा कि MSME क्षेत्र पंजाब के औद्योगिक विकास के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए उद्योगों को डिजिटल तकनीक और आधुनिक उत्पादन प्रणालियों की ओर बढ़ना होगा।

छोटे उद्योगों के लिए भी AI फायदेमंद

CICU अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा के मुताबिक, आज के दौर में तकनीक उद्योगों के लिए महज एक विकल्प नहीं रह गई है। AI और इंडस्ट्री 4.0 का फायदा केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है। छोटे और मध्यम कारोबारी भी इनका इस्तेमाल करके उत्पादन लागत घटाने, गुणवत्ता बेहतर करने और वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं।

एक जगह दिखे नई तकनीक के समाधान

टेक शो में 50 से अधिक तकनीकी कंपनियों और समाधान प्रदाताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में AI, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा दक्षता से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए गए। उद्योगपतियों को विभिन्न मशीनों और तकनीकी समाधानों को करीब से देखने के साथ विशेषज्ञों से सीधे बातचीत का मौका भी मिला।

CICU महासचिव हनी सेठी ने कहा कि ऐसे मंच उद्योगों को अपनी जरूरत के अनुसार सही तकनीकी विकल्प समझने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में तकनीक अपनाने के साथ नवाचार, बौद्धिक संपदा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

यह भी पढ़ें : ओडिशा में बारिश से हाहाकार, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments