HomeBreaking Newsकूनो में फिर गूंजीं किलकारियां, मादा चीता KJP21 ने एक साथ दिया...

कूनो में फिर गूंजीं किलकारियां, मादा चीता KJP21 ने एक साथ दिया 5 नन्हे शावकों को जन्म!

मध्य प्रदेश के कूनो(Kuno) नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन नए मेहमानों के आने के बाद देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों तथा कूनो नेशनल पार्क की टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पांच नए शावकों का जन्म भारत में चीता संरक्षण के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह सफलता देश में चीता आबादी को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे वन्यजीव संरक्षण के अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रोजेक्ट चीता के तहत चल रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

KJP21 ने रचा खास रिकॉर्ड

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस खबर को प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और खुशी का अवसर बताया। उन्होंने जानकारी दी कि KJP21 भारत में पैदा हुई तीसरी मादा चीता है जिसने इसी देश में शावकों को जन्म दिया है।

इससे पहले मुकी और KGP12 भी भारत में जन्म लेने के बाद यहां शावकों को जन्म दे चुकी हैं। ऐसे में KJP21 के पांच शावकों को जन्म देना भारत में चीतों की नई पीढ़ी के विस्तार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

संरक्षण अभियान को मिली नई उम्मीद

नए शावकों का जन्म इस बात का संकेत है कि भारत में चीता संरक्षण और उनकी आबादी को बढ़ाने की कोशिशों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कूनो से आई यह खबर प्रोजेक्ट चीता से जुड़े प्रयासों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

यह भी पढ़ें : BSP में आकाश आनंद की फिर एंट्री, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments