HomeBreaking News24 घंटे में 3 छात्राएं, 2 यूनिवर्सिटी और आधी रात को मचा...

24 घंटे में 3 छात्राएं, 2 यूनिवर्सिटी और आधी रात को मचा बवाल, आखिर क्या है LPU से चितकारा तक अफवाहों का सच ?

पंजाब की दो यूनिवर्सिटी में करीब 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर फैली अपुष्ट सूचनाओं ने छात्रों के बीच तनाव पैदा कर दिया। पुलिस को दोनों जगह पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। पहला मामला फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU University) का है जबकि दूसरा पटियाला जिले के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी का। LPU में शनिवार देर रात सोशल मीडिया ग्रुप्स पर एक छात्रा के साथ कथित रेप की सूचना वायरल हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और प्रदर्शन शुरू हो गया।

हालात बिगड़ने पर तोड़फोड़ और एक वाहन में आग लगाए जाने की सूचना सामने आई। प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी गेट से बाहर निकलकर हाईवे पर भी पहुंचे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल रेप के दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तव में कोई घटना हुई थी या सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाई गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी छात्रों को कैंपस में सुरक्षित रहने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की।

चितकारा में मौत की अफवाह से हंगामा

चितकारा यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात छात्रों ने दो छात्राओं की मौत और हॉस्टल से चीखें सुनाई देने जैसे दावों को लेकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे लेकर कैंपस में कई तरह की बातें फैलने लगीं। कुछ दावों में छात्राओं के लापता होने की बात भी कही गई।

हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किसी छात्रा की मौत या आत्महत्या से इनकार किया। हॉस्टल के पास एंबुलेंस और एक पुजारी की मौजूदगी को लेकर उठे सवालों पर भी प्रशासन ने सफाई दी। पुलिस ने छात्रों की शिकायत लेकर वायरल दावों की जांच शुरू की।

अफवाह और तथ्य में फर्क जरूरी

दोनों घटनाओं में एक बात बिल्कुल एक जैसी रही वो ये कि सोशल मीडिया पर बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के फैली जानकारी जोकि बहुत तेजी से फैली और उसके बाद छात्रों में बेचैनी बढ़ी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही इन दावों की वास्तविकता साफ होगी। इसलिए वायरल पोस्ट या वीडियो को तथ्य मानने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : टॉस जीतकर भारत की पहले गेंदबाजी, तिरुवनंतपुरम में नमन धीर का डेब्यू…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments