HomeBreaking Newsलखनऊ को मिलेंगी दो नई आवासीय योजनाएं, आज CM योगी करेंगे भूमि...

लखनऊ को मिलेंगी दो नई आवासीय योजनाएं, आज CM योगी करेंगे भूमि पूजन…

लखनऊ(Lucknow) में आवास की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी योजना शुरू होने जा रही है। एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दोनों योजनाओं में कुल 4520 भूखंडों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित की जा रही वरुण विहार योजना करीब 6580 एकड़ में फैली है। वहीं, सीतापुर रोड के आसपास करीब 3600 एकड़ में नैमिष नगर योजना विकसित की जा रही है। दोनों योजनाओं में अलग-अलग आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए 72 से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड प्रस्तावित हैं। भूखंड 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे। वरुण विहार में भूखंड की दर 2800 रुपये प्रति वर्गफीट, जबकि नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्गफीट बताई गई है।

पांच अपार्टमेंट का भी होगा शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इनमें अनंत नगर का अदिति अपार्टमेंट, शारदा नगर का वागेश्वरी अपार्टमेंट, लेक व्यू, पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वायर शामिल हैं। इन परियोजनाओं में कुल 4150 फ्लैट बनाए जाने हैं। दोनों आवासीय योजनाओं और अपार्टमेंट परियोजनाओं से करीब 8670 परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की तैयारियां तेज

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जमीन को समतल किया जा रहा है और वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें वीआईपी पार्किंग भी शामिल है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है और करीब 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

एलडीए के अनुसार, वरुण विहार को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यूपीडा को पत्र भेजा गया है। इससे क्षेत्र में भविष्य के आवासीय और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर धधकी स्लीपर बस, 9 यात्रियों की जिंदा…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments