Delhi-Meerut Expressway Firing: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात स्कूटी सवार दो युवकों ने चलती बस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में बस के चालक और परिचालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मसूरी थाना क्षेत्र में हाईटेक कॉलेज के सामने हुई।
लालकुआं से बस का पीछा
बस चालक सरफुद्दीन, निवासी ग्राम अलापुर, बदायूं ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार दोनों युवक लालकुआं से ही बस का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने रास्ते में कई बार बस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद हाईटेक कॉलेज के सामने मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर उन्होंने बस की कंडक्टर साइड से कई राउंड फायरिंग कर दी।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
हेल्पर समेत 2 घायल, स्कूटी सवार हमलावर फरार!#Ghaziabad #DelhiMeerutExpressway #BusFiring #CrimeNews #BreakingNews @Uppolice @ghaziabadpolice @DelhiPolice pic.twitter.com/08KDUUSw31— MH ONE NEWS (@mhone_news) September 30, 2026
दिल्ली से बदायूं जा रही थी बस
बस संख्या UP15FT0038 दिल्ली के उस्मानपुर से बदायूं के उसैत जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवकों ने बस को निशाना बनाया। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और घायल चालक दल के सदस्यों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
कंडक्टर और बस मालिक के दोस्त घायल
गोलीबारी में बस के कंडक्टर तालिब हुसैन (25), निवासी बदायूं, के कंधे के पास गोली लगी। वहीं बस मालिक के दोस्त कमरुद्दीन (42), निवासी बदायूं, की गर्दन पर गोली लगने से चोट आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया
पुलिस के मुताबिक, बस मालिक का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते बस पर हमला किया गया। हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही फायरिंग से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
Read More:
WhatsApp पर हर मैसेज भेजने के लिए लगेंगे 14 पैसे, 1 अक्टूबर से होगा लागू


[…] दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती बस पर … […]