HomeBreaking Newsगोरखपुर में सियासी हलचल: रवि किशन ने पार्षद को फोन कर पूछा-...

गोरखपुर में सियासी हलचल: रवि किशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- “सपा ज्वाइन कई लेहला का?”

गोरखपुर(Gorakhpur) में शनिवार, 26 सितंबर को हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। कुछ जगहों पर पानी घरों और दुकानों तक पहुंच गया। जलभराव को लेकर बेतियाहाता वार्ड के पार्षद और अधिवक्ता विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन से फोन पर बात की। इसी बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होने की बात सामने आई है। गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी था लेकिन शनिवार दोपहर चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश अचानक तेज हो गई।

इसके बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। बेतियाहाता वार्ड भी इससे प्रभावित हुआ। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने फोन के जरिए सांसद को इलाके की स्थिति से अवगत कराया। बताया गया है कि बातचीत के दौरान रवि किशन ने नाराजगी जताते हुए पार्षद से पूछा कि क्या उन्होंने समाजवादी पार्टी यानी सपा की सदस्यता ले ली है। इसके जवाब में पार्षद ने कहा कि वह केवल शहर की स्थिति बता रहे हैं और उनसे सपा में शामिल होने की बात क्यों पूछी जा रही है।

पार्षद ने भी पूछा सवाल

बातचीत के दौरान विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद से यह भी सवाल किया कि क्या उन्होंने बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा की सदस्यता ले ली है। इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पार्षद रामगढ़ताल के मुख्य द्वार के पास दिखाई दे रहे हैं।

पार्षद के मुताबिक, फोन पर सांसद ने भी अपना स्थान उसी क्षेत्र में बताया था, लेकिन उनके मुताबिक वीडियो में वहां सांसद नजर नहीं आए।

नगर आयुक्त और महापौर के साथ दिखे सांसद

दूसरी ओर, रवि किशन का एक अलग वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नगर आयुक्त अजय जैन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ शहर के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया।

बताया जाता है कि विश्वजीत त्रिपाठी ने पहले सपा के टिकट पर चुनाव जीता था और बाद में भाजपा की सदस्यता ले ली थी। बारिश के बीच दोनों नेताओं की फोन पर हुई बातचीत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments