HomeBreaking Newsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में देश की पहली LNG ट्रेन...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) रविवार को गुजरात में 1,542 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) आधारित ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेलवे के लिए इसे ईंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्यूल-फ्यूल इंजन है। ट्रेन का इंजन LNG के साथ-साथ डीजल पर भी चल सकता है। जरूरत और उपलब्ध ईंधन के अनुसार सिस्टम दोनों ईंधनों के बीच स्विच कर सकता है। एक बार LNG टैंक पूरी तरह भरने के बाद ट्रेन करीब 2,200 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इससे लंबे सफर के दौरान बार-बार ईंधन भराने की जरूरत कम होगी।

2,000 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल पूरा

इस परियोजना के तहत 1,400 हॉर्सपावर क्षमता वाले दो ड्राइविंग पावर कार (DPC) को LNG आधारित ड्यूल-फ्यूल तकनीक में बदला गया है। ट्रेन का 2,000 किलोमीटर से अधिक लंबा फील्ड ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

गुजरात में मेहसाणा और साबरमती के बीच लगभग आठ महीने तक इसका परीक्षण किया गया। आगे इसी तकनीक को 8 से 10 अन्य ट्रेनों में लागू करने की योजना है।

कम प्रदूषण और घटेगी लागत

अहमदाबाद के डीआरएम वेद प्रकाश के मुताबिक, LNG की कीमत डीजल की तुलना में कम होने से ट्रेन संचालन की लागत घट सकती है। इसके अलावा LNG के इस्तेमाल से कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और धूल के कण जैसे प्रदूषकों का उत्सर्जन भी कम होने की उम्मीद है।

रेलवे के मुताबिक, LNG तकनीक अपनाने के बावजूद इंजन की क्षमता में कमी नहीं आती और इसकी पावर डीजल इंजन के बराबर बनी रहती है। एक LNG टैंक में लंबी दूरी तय करने की क्षमता होने से ईंधन की बचत के साथ संचालन को भी अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोग सुरक्षित ठिकानों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments