HomeBreaking Newsटॉम क्रूज के साथ अवनीत कौर ने लूटी लाइमलाइट, ‘डिगर’ प्रीमियर से...

टॉम क्रूज के साथ अवनीत कौर ने लूटी लाइमलाइट, ‘डिगर’ प्रीमियर से सामने आईं ग्लैमरस तस्वीरें

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की आने वाली फिल्म ‘डिगर’ इन दिनों चर्चा में है। डार्क कॉमेडी के तौर पर बताई जा रही इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले 22 सितंबर को लंदन के लेस्टर स्क्वायर गार्डन्स में इसका रॉयल वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया। इस खास मौके पर टीवी अभिनेत्री अवनीत कौर(Avneet Kaur) भी नजर आईं। प्रीमियर के दौरान अवनीत कौर ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा।

इवेंट में उन्होंने टॉम क्रूज से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। बाद में अवनीत ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। तस्वीर के साथ अवनीत ने टॉम क्रूज और फिल्म के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने प्रीमियर में बुलाने के लिए आभार जताते हुए फिल्म को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने की अपील भी की। अवनीत के मुताबिक, वह पहले भी टॉम क्रूज से कई बार मिल चुकी हैं।

रेड गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

प्रीमियर के लिए अवनीत ने रेड बॉडीकॉन गाउन चुना। फुल स्लीव्स और कॉर्सेट-स्टाइल डिजाइन वाले इस आउटफिट पर बीड्स और सीक्विन का काम था। उन्होंने बालों को बीच की मांग के साथ वेवी अंदाज में खुला रखा। न्यूड लिप्स और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया।

टॉम क्रूज का क्लासी लुक

वहीं, टॉम क्रूज ब्लैक टक्सीडो में नजर आए। सैटिन पीक लैपल्स, व्हाइट शर्ट और ब्लैक बो-टाई के साथ उनका लुक काफी क्लासी था। हाथ में एविएटर सनग्लासेस और कलाई पर घड़ी उनके लुक को और खास बना रही थी।

Avneet Kaur

‘डिगर’ का निर्देशन अलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु ने किया है। फिल्म में टॉम क्रूज के साथ रिज अहमद, जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर, माइकल स्टुहलबर्ग और जेसी प्लेमन्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में लेडी डॉन ‘नार्को किंगपिन पार्वती’ गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments