HomeBreaking Newsकनाडा में वॉलमार्ट के बाहर गोलीबारी, भारतीय मूल के दो लोगों की...

कनाडा में वॉलमार्ट के बाहर गोलीबारी, भारतीय मूल के दो लोगों की मौत

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या किसी सोची-समझी साजिश के तहत की गई। शुरुआती जांच में इस वारदात के तार संगठित अपराध से जुड़े होने की आशंका भी जताई गई है।

कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने बुधवार को मामले को लेकर बयान जारी किया। एजेंसी के मुताबिक, 15 नवंबर की रात वॉलमार्ट स्टोर के बाहर दोनों पर गोलीबारी की गई थी। हमले में दोनों की जान चली गई। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

15 नवंबर की रात स्टोर के बाहर हुई थी गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात सरे स्थित वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई। गोलीबारी में गगनप्रीत रेहल और सुखजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में दोनों की मौत हो गई। दोनों ब्रिटिश कोलंबिया के डेल्टा इलाके में रहते थे।

IHIT ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य गोलीबारी का नहीं लग रहा है। जांच अधिकारियों को संदेह है कि हमलावरों ने किसी खास मकसद से दोनों को निशाना बनाया। इसी आधार पर पुलिस इसे टारगेटेड हमला मानकर जांच कर रही है।

संगठित अपराध से जुड़े होने की आशंका

IHIT के अनुसार, जांच में मिले शुरुआती तथ्यों से संकेत मिलता है कि गोलीबारी का संबंध संगठित अपराध से हो सकता है। पुलिस ने कहा कि यह घटना अचानक हुई हिंसा के बजाय योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई प्रतीत होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गगनप्रीत रेहल का नाम पहले भी हथियारों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में आ चुका था। वहीं, सुखजीत कौर के कनाडा में संपर्कों की संख्या काफी सीमित बताई गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों को एक साथ निशाना बनाने के पीछे क्या वजह थी और उनके बीच किसी तरह का आपराधिक संबंध था या नहीं।

गोलीबारी के बाद कार में आग लगने की भी जांच

इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक कार में आग लगने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, 15 नवंबर की रात करीब 10:51 बजे स्थानीय समय पर एक वाहन में आग लगी थी। पुलिस को शक है कि इस कार का इस्तेमाल गोलीबारी में शामिल संदिग्धों ने किया होगा। जांच एजेंसी इस वाहन और गोलीबारी के बीच संबंध तलाश रही है। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने सबूत मिटाने या पुलिस से बचने के लिए कार में आग लगाई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Read More

GTA 6 के दीवानों सावधान! गेम के नाम पर चल रहा ठगी का खेल, ऐसे रहना होगा सतर्क…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments