HomeBreaking Newsभारत का गोल्ड पर डबल धमक! कमलजीत-सुरुची ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़...

भारत का गोल्ड पर डबल धमक! कमलजीत-सुरुची ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

2026 एशियन गेम्स(Asian Games) में भारत के लिए निशानेबाजी से बड़ी खुशखबरी आई है। कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए जो नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी है। इस जीत के साथ भारत के खाते में प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक आया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।

पहले सीरीज के बाद भारत दक्षिण कोरिया से 4.9 अंक आगे था। दूसरे चरण में कोरियाई निशानेबाजों ने अंतर कम किया लेकिन कमलजीत और सुरुचि ने दबाव के बावजूद अपना प्रदर्शन बनाए रखा। आखिर में भारत ने 484.6 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि दक्षिण कोरिया 478 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ईरान ने 415.8 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।

क्वालीफिकेशन में भी नंबर-1 रही भारतीय जोड़ी

कमलजीत और सुरुचि का प्रदर्शन फाइनल से पहले भी शानदार रहा था। दोनों ने क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भी उन्होंने शुरुआती शॉट्स से अपनी स्थिति मजबूत रखी और अंत तक बढ़त कायम रखी।

भारत की मेडल संख्या पहुंची 19

इस गोल्ड के साथ भारत ने 2026 एशियन गेम्स में अब तक 19 पदक जीत लिए हैं। इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था। कमलजीत और सुरुचि का गोल्ड भारतीय शूटिंग दल के लिए भी अहम उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में कार टक्कर के बाद हंगामा, मां-बेटी से बदतमीजी का आरोप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments