HomeBreaking Newsडाइवोर्स, 3 करोड़ का कर्ज और पारिवारिक कलह... सुपरनोवा के 43वें फ्लोर...

डाइवोर्स, 3 करोड़ का कर्ज और पारिवारिक कलह… सुपरनोवा के 43वें फ्लोर से कूदने वाले संभव जैन को लेकर बड़ा खुलासा, इन बातों को लेकर थे परेशान

Supernova Suicide Inside Story: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा परिसर में संभव जैन की मौत के मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, संभव पिछले कुछ समय से तनाव में थे। शुरुआती जांच में तलाक, आर्थिक परेशानियों और भारी कर्ज को उनकी मानसिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

चार दिन से घर नहीं लौटे थे

पुलिस के अनुसार, संभव जैन करीब चार दिन से घर नहीं गए थे। वह पहले गुरुग्राम के एक होटल में करीब दो दिन ठहरे थे और इसके बाद शुक्रवार को नोएडा पहुंचे। बताया गया है कि उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग ऐप के जरिए वहां कमरा बुक किया था।

मोबाइल से मिला अहम सुराग

जांच के दौरान संभव के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही इसमें करीब 3 करोड़ रुपये के कर्ज का भी जिक्र बताया जा रहा है।

पिता से लगातार कर रहे थे बातचीत

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले संभव अपने पिता से WhatsApp पर बातचीत कर रहे थे। इससे माना जा रहा है कि अंतिम समय तक वह अपने परिवार के संपर्क में थे। पुलिस फिलहाल मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

तलाक और आर्थिक परेशानी बनी वजह

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, संभव का तलाक हो चुका था। तलाक की प्रक्रिया के दौरान पत्नी को करीब 20 लाख रुपये देने की बात सामने आई है। गुजारा भत्ता और अन्य खर्चों के साथ भारी कर्ज ने उनकी आर्थिक स्थिति को और मुश्किल बना दिया था।

प्री-मैच्योर बच्चे को लेकर भी तनाव

बताया जा रहा है कि संभव और उनकी पत्नी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। परिवार के अनुसार, प्री-मैच्योर बच्चे और वैवाहिक रिश्ते में आई परेशानियों के बाद से वह तनाव में थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अभी किसी एक कारण को अंतिम वजह नहीं माना गया है।

MNC में करते थे नौकरी

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि संभव जैन गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर सेक्टर-1 के रहने वाले थे। वह एक MNC में काम करते थे और कुछ दिनों से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। उनके पिता एक फूड कंपनी में क्वालिटी ऑफिसर हैं। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Read More:

नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, 3 दिन बाद सामने आई नन्ही पोती की पहली झलक, दादी ने भावुक होकर लुटाया प्यार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments