HomeBreaking Newsऑटो की फोटो भेजी, फिर फोन बंद… नोएडा से लापता बाउंसर अजय...

ऑटो की फोटो भेजी, फिर फोन बंद… नोएडा से लापता बाउंसर अजय की दिल्ली में मिली लाश

नोएडा(Noida) के सेक्टर-71 से लापता हुए बाउंसर और ड्राइवर अजय चौधरी की तलाश का अंत बेहद दुखद रहा। करीब एक सप्ताह तक खोजबीन के बाद अजय का शव दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी के पास एक नाले से बरामद हुआ। उनके शरीर और गर्दन पर चाकू के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। अजय नोएडा के सेक्टर-121 में एक कारोबारी के यहां ड्राइवर और बाउंसर के तौर पर काम करते थे।

24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सेक्टर-71 से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी को एक ऑटो की तस्वीर और उसका नंबर भेजा। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन अजय का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 26 सितंबर को नोएडा के फेज-3 थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

रास्ते में हुआ था विवाद

पुलिस की जांच में सामने आया कि अजय सेक्टर-71 से आनंद विहार की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि छिजारसी के पास उनका ऑटो चालक से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने दूसरा ऑटो लिया और आनंद विहार पहुंचे।

रात करीब 11:22 बजे उन्होंने एक दुकान से पानी और नमकीन खरीदा। इसी दौरान दुकान और ऑटो की तस्वीर पत्नी को भेजी गई। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। मोबाइल की आखिरी लोकेशन गाजियाबाद के डसना इलाके में मिली।

ऑटो चालक से पूछताछ

दिल्ली पुलिस को गाजीपुर फूल मंडी के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पहचान के बाद शव अजय का निकला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ऑटो चालक पर शक जाहिर किया है।

पुलिस ने संबंधित ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब CCTV फुटेज, ऑटो की नंबर प्लेट, दुकान से जुड़ी तस्वीरें और कॉल डिटेल के जरिए पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है। हत्या की वजह और पूरी घटना की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : एक हफ्ते में कहा था ‘आई लव यू’, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप, भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments