HomeBreaking Newsदिल्ली: धारा 163 लागू, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, घर से...

दिल्ली: धारा 163 लागू, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, घर से बाहर निकलने से पहले जान लीजिए ट्रैफिक अपडेट

Delhi Traffic Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अगले आदेश तक 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्री इंटरचेंज की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

DMRC ने जारी किया स्टेशन अपडेट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, ‘अगले आदेश तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी- जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली।’ हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को प्रभावित मार्गों से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, पार्लियामेंट स्ट्रीट और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों की पहले से योजना बनाने को कहा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर चलने और सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जंतर-मंतर और आसपास जाने से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां तक संभव हो, जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड और आसपास की सड़कों पर जाने से बचें। प्रदर्शन के दौरान इन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किए जा सकते हैं। वाहन चालकों से धैर्य रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा गया है।

पार्किंग और वाहन रोकने पर पाबंदी

एडवाइजरी के मुताबिक, निर्धारित मार्गों या उनके आसपास वाहनों को रोकना और पार्क करना प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि ऐसा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। लोगों से डायवर्जन संकेतों और मौके पर दिए जा रहे ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

इलाके में धारा 163 लागू

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि सक्षम अधिकारी के आदेश के अनुसार संबंधित इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू रहेगी। जनता को सक्षम अधिकारियों और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

रात में एक और रूट पर असर

इसके अलावा स्वामी नारायण मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के सीसी रोड निर्माण कार्य के चलते 1 से 25 अक्टूबर तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नंद लाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से प्रभावित मार्ग से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने को कहा है।

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले प्रभावित मार्गों की जानकारी लें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। जंतर-मंतर प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Read More:

गांधी जयंती पर आज UP में ‘सुधार उत्सव’, गांव की चौपाल से तय होगी विकास की प्राथमिकता, 11 विभागों का एजेंडा पहुंचेगा घर-घर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments