HomeBreaking NewsUP डाक विभाग में नया नियम लागू, स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री की ट्रैकिंग होगी...

UP डाक विभाग में नया नियम लागू, स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री की ट्रैकिंग होगी आसान

डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट(Speed ​​Post) और रजिस्ट्री सेवाओं की बुकिंग प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। अब इन सेवाओं के जरिए डाक भेजने के लिए प्रेषक और प्राप्तकर्ता, दोनों के मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा। यदि दोनों में से किसी का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो डाक की बुकिंग आगे नहीं बढ़ सकेगी।

मथुरा मंडल के प्रवर अधीक्षक विजेंद्र के मुताबिक, नए नियम के तहत बुकिंग काउंटर पर भेजने वाले और डाक प्राप्त करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए विभाग के सॉफ्टवेयर में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं। सिस्टम में दोनों नंबर दर्ज होने के बाद ही बुकिंग पूरी हो पाएगी।

ट्रैकिंग व्यवस्था होगी और बेहतर

विभाग का कहना है कि मोबाइल नंबर अनिवार्य करने का मुख्य उद्देश्य डाक की निगरानी और ट्रैकिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। नंबर दर्ज होने से डाक की स्थिति से संबंधित जरूरी जानकारी संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाना आसान होगा। इसके अलावा गलत या फर्जी पते के इस्तेमाल को रोकने में भी यह व्यवस्था मददगार साबित हो सकती है।

धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध रहने से किसी संदिग्ध या गलत गतिविधि की स्थिति में संबंधित व्यक्ति से संपर्क करना आसान होगा। इससे डाक की बुकिंग से लेकर उसके अंतिम वितरण तक की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।

विभाग के मुताबिक, पहले कुछ मामलों में संदिग्ध सामान भेजने वाले लोग सही पता या संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं कराते थे। ऐसी शिकायतें सामने आने के बाद बुकिंग प्रक्रिया में यह बदलाव किया गया है।

सही मोबाइल नंबर देना जरूरी

अब स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को अपना और प्राप्तकर्ता का सही मोबाइल नंबर देना होगा। डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बुकिंग के समय मोबाइल नंबर की जानकारी सावधानी से दर्ज कराएं ताकि डाक की ट्रैकिंग और संपर्क संबंधी सुविधा सही तरीके से काम कर सके।

यह भी पढ़ें : हिसार में गैंगवार! क्रिकेट स्टेडियम के बाहर दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments